फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति संग दवा लेकर घर जा रही महिला की चेन लूटी

Wed, 06 Sep 2017 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
chain - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कमल्ले चौकी से डेढ़ सौ मीटर दूर घटी वारदात  
विज्ञापन

मौका मुआयना कर ली तहरीर, फिर दबाने में जुटी रही पुलिस  
दवा लेकर पति के साथ पैदल घर लौट रही महिला की सोने की चेन बाइक सवार स्नेचर उड़ा ले गया। कमल्ले पुलिस चौकी से मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया। मौका मुआयना कर स्नेचर की तलाश करने के बजाए कोतवाली पुलिस घटना को छिपाने में जुटी रही।  
मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी गोपाल मिश्रा राइस मिल में काम करते हैं। मंगलवार रात वह अपनी पत्नी शिल्पी के साथ दवा लेने चौक बाजार गए थे। दवा लेकर दंपति पैदल घर के लिए निकले। चौक बाजार से ईमली चौराहा की ओर जाने वाले रास्ते पर गल्ला गोदाम मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से बाइक  सवार बदमाश झपट्टा मारकर महिला की 12 ग्राम की सोने की चेन लूट ले गया। महिला के चीखने पर आसपास के लोग जमा हो गए। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन असफल रहे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर कमल्ले चौकी और यूपी 100 पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची। जहां पीड़िता से जानकारी कर जल्द वर्कआउट और कार्रवाई का आश्वासन देकर लौट गई। चौकी के नजदीक वारदात के घटित होने से क्षेत्र के लोगों में खासा नाराजगी दिखाई दी। वहीं पुलिस गश्त को लेकर भी सवालिया निशान लगाया।  
विज्ञापन


तहरीर की बात पर कोतवाल और पीड़ित आमने-सामने 
महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले स्नेचर का सुराग लगाने से अधिक पुलिस घटना को छिपाने में मेहनत करती रही। घटना की तहरीर को लेकर पुलिस और पीड़ित के बयान आमने-सामने रहे। कोतवाल एसके सिंह का कहना था कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन तहरीर नहीं मिली। उधर पीड़िता शिल्पी मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि पुलिस के आने पर उन्होंने पूरी जानकारी दी। स्नेचर के 22 से 25 साल के बीच उम्र होने की भी बात बताई। इसके बाद रात में ही पुलिस को तहरीर दे दी गई थी। अब सवाल है कि कोतवाल और पीड़ित में आखिर कौन झूठ बोल रहा है। 
विज्ञापन


कोतवाल से जानकारी करने पर तहरीर न मिलने की बात पता लगी है। घटना की जानकारी दी जा चुकी है। पीड़ित की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए गए हैं।  
धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें