फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रेप की रिपोर्ट

Sat, 27 Feb 2016 08:19 PM IST
बरखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी के आदेश पर पुलिस ने आठ दिन पूर्व मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर 15 वर्षीय साली के साथ दुराचार करने वाले उसके बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस भूमि विवाद के चलते घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र की एक विवाहिता अपनी 15 वर्षीय बहन के साथ 24 फरवरी को एएसपी विकास कुमार वैद्य से मिली थी। विवाहिता ने बताया था कि उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। छोटी बहन उसके साथ ससुराल में रह रही है। 19 फरवरी को वह अपनी बहन को लेकर मायके थाना बरखेड़ा क्षेत्र में गई थी। आरोप है कि कोतवाली बीसलपुर के मोहल्ला रामनगर निवासी उसका बहनोई शाम को घर पर आया और मिठाई में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। दोनों के अर्द्धबेहोश होने पर बहनोई ने उसकी बहन के साथ दुराचार किया और भाग निकला। एसओ ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि विवाहिता की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ रेप व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामला भूमि विवाद का है। विवाहिता का भाई मंद बुद्धि का है। विवाहिता अपने भाई को कब्जे में लेकर उसके नाम की जमीन का बैनामा अपने नाम कराना चाहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें