फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील की पत्नी से सरेबाजार कुंडल, नकदी  लूटी

Fri, 19 Aug 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर।
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट 
विज्ञापन

मोहल्ला रामबंगला निवासी वकील प्रमोद गंगवार की पत्नी कमला देवी से शुक्रवार को मेन मार्केट में दो सशस्त्र बदमाशों ने कुंडल और चार हजार की नकदी लूट ली। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
कमला देवी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे बच्चों के कपड़े खरीदने बाजार गई थीं। मठिया चौराहे पर पहले से खड़े दो बदमाशों में से एक ने उनका पर्स छीन लिया। उसमें चार हजार रुपये थे। दूसरे बदमाश ने झपट्टा मारकर दोनों कानों से सोने के कुंडल नोंच लिए। अचानक हुए हमले से वह हड़बड़ा र्गइं। कमला देवी ने हिम्मत कर एक बदमाश को पकड़ भी लिया लेकिन वह उन्हें धक्का देकर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कमला देवी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने इकट्ठे होकर जब तक माजरा समझा तब तक बदमाश काफी दूर निकल गए। कमला देवी ने फोन कर अपने पति को घटना की जानकारी दी। उनके आने पर कोतवाली में घटना की तहरीर दी। सूचना के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं  की है। नगर पुलिस चौकी प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि मामले की जंाच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें