फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के घर तबेले  में छिपा मिला संदिग्ध

Tue, 21 Jun 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं के बीच छिपकर तबेले में बैठा एक संदिग्ध युवक पब्लिक के हत्थे चढ़ गया। आहट होने पर पूर्व प्रधान के  घरवाले जाग गए, जिस पर आरोपी भागने लगा। शोर पर एकजुट हुए ग्रामीणों ने संदिग्ध को पकड़कर पिटाई लगाई और पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के बनौसा गांव के रहने वाले शांति स्वरूप पूर्व प्रधान हैं। सोमवार रात पूरा परिवार घर पर सो रहा था। देर रात करीब तीन बजे घर पर बनी पशुशाला से आहट सुनाई दी।  घर वालों ने बाहर आकर देखा तो पशुओं के बीच तीस वर्षीय संदिग्ध युवक छिपा हुआ था। गुपचुप तरीके से फोन पर एक दूसरे को इसकी जानकारी दी गई। लोगों को इकट्ठा होता देख  युवक ने दौड़ लगा दी।  हालांकि ग्रामीणों ने कुछ ही दूरी से पीछा कर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई लगाई गई। नाम-पता पूछने पर आरोपी ने खुद को लखीमपुर का रहने वाला बताया, लेकिन बार-बार अपनी कही बात से पलटता रहा, तो कभी मानसिक मंदित होने का नाटक करने लगा। इसकी सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। जहां पूछताछ की जा रही है। उधर, पूरे गांव में घटना से सनसनी फैल गई। लोगों को शक है कि कहीं यह फरार खोपड़ा गैंग का सदस्य तो नहीं, जिसको लेकर क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। एसओ गजरौला विवेक त्रिवेदी ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है, जल्द स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें