फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर मैजिक चालक को किया लहूलुहान

Thu, 23 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
रंगदारी न देने पर मैजिक चालक को किया लहूलुहान
विज्ञापन
पूरनपुर-पीलीभीत मार्ग पर चलने वाली टाटा मैजिक के चालक को बोलेरो सवार युवकों ने पहले हाथ देकर रोका और फिर खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए उसे मैजिक की किश्त जमा न होने की बात कहकर उसे हड़काना शुरू कर दिया। चालक ने किश्तें जमा होने की बात कही तो बोलेरो सवार युवकों ने उससे एक हजार रुपये रंगदारी माग ली। विरोध करने पर गाड़ी से लोहे की राड निकालकर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि उससे6500 रुपये की नगदी छीनकर धमकी देते हुए फरार हो गए। खून से लथपथ शकील ने सुनगढ़ी थाने पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पूरनपुर कोतवाली के कस्बा शेरपुर निवासी शकील खां पीलीभीत पूरनपुर मार्ग पर टाटा मैजिक चलाते हैं। बृहस्पतिवार को वह मुसाफिरों को लेकर पूरनपुर की ओर जा रहा था। आसाम चौराहे से कुछ आगे हनुमान राइस मिल के पास पहुंचने पर पीछे से आई एक बोलेरो सवार लोगों ने हाथ देकर उसे रोक लिया। शकील के अनुसार बोलेरो सवार लोगों ने खुद को टाटा फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर किश्तें जमा करने को कहा। इस पर उसने बताया कि सभी किश्तें समय से जमा हो रही हैं। किश्तें जमा होने की बात पर उन्होंने खर्चा के नाम पर एक हजार रुपये देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। रुपये न देने पर बोलेरो सवार युवक लोहे की राड निकाल लाए और उसे सबक सिखाने की बात कहते हुए उस पर टूट पड़े। उसे बुरी तरह पीटा और उसके पास मौजूद करीब 6500 रुपये छीन लिए। युवकों द्वारा लोहे की राड से शकील के सिर पर किए गए प्रहार से वह बुरी तरह घायल होकर गिर गया, इसके बाद भी युवकों ने उसे बेरहमी से पीटा। मैजिक में बैठे लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। सूचना पर अन्य मैजिक चालक उसे लेकर सुनगढ़ी थाने पहुंचे। खून से लथपथ शकील को देख सुनगढ़ी पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि मैजिक चालक का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रंगदारी के रुपयों की मांग को लेकर मैजिक चालक शकील को बोलेरो सवार कुछ लोगों द्वारा पीटकर बुरी तरह घायल करने और उसके पास मौजूद रुपयों के छीने जाने की जानकारी मिली है। सुनगढ़ी पुलिस को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। घायल मैजिक चालक द्वारा बताए गए बोलेरो के नंबर की सहायता से आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- अनुराग दर्शन, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें