फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Tue, 23 Jun 2015 11:47 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा थाना क्षेत्र  के गांव मुसरहा निवासी 28 वर्षीय रमाकांत की सोमवार शाम ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


पीलीभीत शाहजहांपुर रेल मार्ग पर सोमवार शाम को युवक के टे्रन से कटने की सूचना बरखेड़ा पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। काफी मशक्कत के बाद उसकी पहचान गांव मुसरहा निवासी 28 वर्षीय रमाकांत के रूप में हुई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार को उसे पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रमाकांत के घर वालों ने बताया कि उसकी नीरज से अनबन चल रही थी और करीब दो साल पूर्व उसकी पत्नी दोनों बच्चों क्रमश: पूजा और ईशु को लेकर मायके चली गई थी। तब से रमाकांत परेशान रहता था। वहीं उसके फकीरेलाल ने बताया कि वह काम से बाजार रहा था इस बीच ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें