फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम से भी नहीं सुलझी राजेंद्र की मौत की गुत्थी 

Fri, 01 Jul 2016 10:48 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 मजदूर राजेंद्र की संदिग्ध हालात में हुई मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं सुलझ सकी है। मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा जांच के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन

बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर चार कुंदनपुर गौंटिया निवासी 32 वर्षीय मजदूर राजेंद्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। राजेंद्र एक रात घर से गायब रहे थे। दूसरे दिन घर पहुंचते ही उनके पेट में तेज दर्द हुआ। गांव में ही एक डॉक्टर को दिखाया गया। उसके इंजेक्शन लगाने के चंद मिनट बाद ही राजेंद्र की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी सवित्री की ओर से क्षेत्र के ही एक युवक पर जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का शक जाहिर किया गया था। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि विसरा जांच के लिए भेजा गया है। एसओ बरखेड़ा ओमहरि बाजपेई ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण पता नहीं लग सका है। इसीलिए विसरा जांच को भेजा जा रहा है। उसकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें