फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो जला दिया सुंदर चेहरा, अब तो शक नहीं करोगे!

Wed, 31 Aug 2016 12:12 AM IST
वैभव शुक्ला पीलीभीत।
विज्ञापन
जलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शक्की पति के बार-बार पीटने पर पीलीभीत की युवती ने उठाया विचलित करने वाला कदम
- केरोसिन डालकर लगा ली आग, बुरी तरह जला चेहरा
- इसके बावजूद नहीं चाहती पति के खिलाफ हो कार्रवाई
रोज-रोज की पिटाई और बदचलनी के आरोपों से आहत होकर सुनगढ़ी की 25 साल की रेखा ने ऐसा कदम उठाया जिसे सुनकर हर कोई दहल गया। उसने मिट्टी का तेल अपने चेहरे पर उड़ेल कर आग लगा ली और अपना चेहरा बुरी तरह बिगाड़ लिया। गंभीर हालत में झुलसी रेखा अब जिला अस्पताल में है। डॉक्टरों का कहना है कि चेहरा काफी झुलस गया है, प्लास्टिक सर्जरी से ही कुछ ठीक हो पाएगा। इस महिला ने सच तो सबको बता दिया लेकिन साथ ही पुलिस से गुहार भी कर रही है कि उसके पति के खिलाफ कोई कार्रवाई न करे। कह रही है, मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं, उन्हें कौन पालेगा? इस संदर्भ में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है लेकिन उसका पति डर कर कहीं भाग गया है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के सुनगढ़ी मोहल्ले की 25 वर्षीय रेखा की शादी सात साल पहले मजदूरी करने वाले निर्मल से हुई थी। उसका एक बेटा प्रियांश (5 साल) और दो बेटियां मिष्ठी और सनम भी हैं। रेखा का कहना है कि शादी के बाद एक साल तो सब ठीक चलता रहा पर बाद में निर्मल ने दूसरे लोगों से बात करने पर मारना-पीटना शुरू कर दिया। जब भी वह बच्चों के लिए कुछ सामान लेने बाहर जाती तो वह भड़क जाता और मारपीट पर उतारू हो जाता। सोमवार शाम को भी इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। निर्मल ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इससे वह इस कदर आहत हुई कि उसने अपने चेहरे पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। इससे उसका चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार सुनकर घरवालों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अब कोई मेरे पास तक नहीं आएगा...
मैं किसी से हंस कर बात कर लेती तो मुझ पर बदचलन होने का आरोप लगाता और मेरी पिटाई करता। काफी अरसे से मैं यह सब सहती आ रही थी। बच्चों की चिंता के आगे कुछ नहीं बोलती। मुझे लगा मेरा चेहरा ही सारी विवाद की जड़ है तो मैंने तय कर लिया कि इसे इतना बदसूरत बना दूंगी कि कोई मुझसे बात करना तो दूर मेरे पास तक नहीं आएगा। - रेखा
मिलनसार स्वाभाव बन गया दुश्मन
रेखा बेहद मिलनसार स्वभाव की है। सो आसपास के लोगों से उसकी बातचीत होती रहती थी। बस इसी बात को लेकर निर्मल उस पर शक करने लगा। उसने पत्नी के बाहर आने-जाने पर भी पाबंदी लगा दी। सोमवार रात को भी इसी बात को लेकर दंपति में विवाद हो गया।
तीन महीने पहले घर से भगा दिया था...
रेखा की मां रामकुमारी का कहना है तीन महीने पहले भी निर्मल ने उसे बुरी तरह पीटा तो और घर से भगा दिया था। तब रेखा बीसलपुर रोड स्थित नवदिया गांव में अपने मायके आ गई थी। पर यहां भी निर्मल अपने दो-तीन साथियों के साथ धमकाने पहुंच गया था। इस पर मायके वालों ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने उसके दो साथियों को शांतिभंग के आरोप में धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था। निर्मल वहां से भाग निकला था।
विज्ञापन

अब तो प्लास्टिक सर्जरी से ही सही हो सकता है चेहरा
जिला अस्पताल के डॉक्टर जगदीश का कहना है कि रेखा का चेहरा काफी झुलस गया है। पूरे शरीर के हिसाब से हम इसे 20 फीसदी ही जला मान रहे हैं पर चेहरे को काफी नुकसान पहुंचा है। दवाइयों से चेहरा कुछ तो सही हो सकता है पर अब इसका इलाज प्लास्टिक सर्जरी से ही संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें