फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में नर्सिंग की छात्रा समेत छह घायल

Sat, 16 May 2015 11:27 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में नर्सिंग स्कूल की एक छात्रा समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा टनकपुर हाइवे पर हुआ। थाना गजरौला के गांव सरदहा निवासी शैली कुमारी (22) शहर के एक नर्सिंग कॉलेज की छात्रा है। वह अपने पिता नरायन लाल के साथ बाइक पर सवार होकर दवा लेने आई थी। गौहनिया चौराहा पर पेट्रोल पंप की ओर मुड़ते ही पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। इससे पिता-पुत्री के साथ दूसरी बाइक पर सवार गांव गौहनियां निवासी साहुल और प्रेम सिंह भी घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां छात्रा की हालत गंभीर बताई जाती है। दूसरा हादसा थाना बिलसंडा क्षेत्र में हुआ। गांव हर्रायपुर निवासी सरताज अपनी पत्नी पूजा को लेकर अपनी ससुराल जा रहा था। गांव बिहारीपुर हीरा के पास बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे दंपति घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भाग निकला।


ओवरटेक करते समय ट्रक से भिड़ी बस
जहॉनाबाद। चौराहे पर लालकुआं से सीट पेपर लेकर एक ट्रक बनारस जा रहा था। चौराहे पर ओवरटेक करते समय सितारगंज से पीलीभीत आ रही प्राइवेट बस का हिस्सा खडे़ ट्रक से टकरा गया। हादसे में बस में सवार सभी 40 यात्री सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से समझा बुझाकर दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें