फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से मदरसे के कार्यालय में लगी आग

Sat, 19 Nov 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से मदरसे के कार्यालय में लगी आग - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
आस्ताने हशमतिया मदरसे के कार्यालय में शनिवार सुबह अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। चिंगारी अभिलेखों तक पहुंचते ही आग ने भीषण रूप ले लिया। जिसके बाद मदरसे के परिसर में भगदड़ मच गई। हादसे की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान कार्यालय में रखे तमाम अभिलेख आग की चपेट में आकर राख हो गए। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरे खां में आस्ताने हशमतिया के सज्जादानशीं मौलाना जरताब रजा खां की ओर से दशकों से एक मदरसे का संचालन किया जाता है। मदरसे में रोज की तरह शिक्षण कार्य चल रहा था। मदरसे के कार्यालय में करीब दस बजे अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। कमरे से धुआं निकलता दिखाई देने पर मदरसे के लोगों ने भीतर जाकर देखा तो दंग रह गए। कार्यालय में भीषण आग लगी हुई थी। जिसके बाद मदरसे में हड़कंप मच गया। सर्वप्रथम मौजूदा बच्चों को बाहर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना देकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू किया जा सका। हादसे के चलते मदरसे में आसपास के लोगों को जमावड़ा लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें