बिलसंडा के डाकघर में चोरी का प्रयास
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
हाइवे स्थित डाकघर में शुक्रवार देर रात चोरी की कोशिश की गई। चोरों ने लोहे की रॉड से शटर उठाने के बाद खिड़की पर लगी जाली काट दी। इससे पहले कि चोर वारदात में सफल हो पाते पास के एक मकान स्वामी के घर जाग हो गई। इस पर चोर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी जुटाई।
बीसलपुर-बिलसंडा रोड पर ब्लाक के पास स्थित डाकघर के वरिष्ठ लिपिक रामबाबू ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे सभी कर्मचारी बिल्डिंग को ताला लगाकर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। पहले मेनगेट पर लगे शटर को लोहे की रॉड से एक तरफ से उठाया गया। इसके बाद खिड़की पर लगी लोहे की जाली भी काटी गई। इसी बीच स्थानीय निवासी इतवारी सिंह यादव खटपट की आवाज सुनकर जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो चोर भाग निकले। इसकी सूचना डाकघर के कर्मचारियों और पुलिस को दी गई। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि चोरी की कोशिश की गई। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।