फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की सात बाइक  बरामद, चार पकड़े

Thu, 12 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
चोरी का खुलासा - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
चोरी की एक बाइक की तलाश में निकली पुलिस को एक सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चोरी की सात बाइक बरामद कीं। दो आटो लिफ्टर समेत चार लोग भी धरे गए। बताया जा रहा है कि ये गैग बड़े पैमाने पर शहर में सक्रिय हो चुका था। 
विज्ञापन

बतादें कि सोलह अप्रैल को अनुज नर्सिंग होम के बाहर से मोहल्ला अशरफ खां निवासी फैसल खां की बाइक चोरी हो गई थी। मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दो बाइक चोरों के चेहरे प्रकाश में आ गए, जिसके बाद से पुलिस इनकी शिनाख्त करती रही। 
एसपी अनिल कुमार सिंह ने आसाम सुनगढ़ी इंस्पेक्टर अतुल प्रधान को जिम्मेदारी सौंपी। क्राइम ब्रांच के सहयोग से एक टीम आसाम चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदौरिया के नेतृत्व में बनाई गई। कई दिनों के प्रयास के बाद आखिरकार पुलिस ने फुटेज में आए दोनों युवकों की शिनाख्त जहानाबाद थाना क्षेत्र के ढकिया नथा गांव निवासी प्रकाश और प्रदीप कश्यप के नाम पर हुई। पुलिस ने पकड़ने के लिए दबिशें दीं, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ सके। गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक के साथ आरोपी पूरनपुर से पीलीभीत की ओर आ रहे है। इस पर पुलिस टीम ने रामलीला तिराहे पर घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया। इनके पास से नर्सिंग होम के बाहर से चोरी बाइक बरामद हो गई। पूछताछ के बाद तीन अन्य बाइक भी बरामद र्हुइं। सख्ती करने पर आरोपियों ने चोरी की बाइक खरीदने वाले बरेली जिले के नबावगंज क्षेत्र के बकुनिया गांव निवासी हरीशंकर और द्वारिका प्रसाद को पकड़वाया। इनके मकान से भी पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद कीं। देर शाम सभी को वापस थाने लाकर खुलासा कि या। 
विज्ञापन


आठ से सत्रह हजार तक में बेचते हैं बाइक 
इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि पकड़े गए आरोपी प्रकाश और प्रदीप बाइक चोरी करते हैं। इसके बाद अपाचे बाइक को सत्रह और अन्य बाइक का सौदा आठ से ग्यारह हजार तक में कर दिया करते थे। अन्य दो आरोपी चोरी की बाइक खरीदकर दुबारा बेचा करते हैं। 

खुलासा करने वाली टीम में ये रहे शामिल 
आटो लिफ्टर गैंग का खुलासा करने वाली टीम में आसाम चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदौरिया, वेदपाल सिंह, राहुल पुंडीर, कांस्टेबल अवधेश, उमेद कुमार, शंकर लाल, अमजद अली, सर्विलांस के सतेन्द्र सिंह, हरीश कुमार, जॉनसन शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें