फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे आठ साल  के बालक से कुकर्म 

Tue, 07 Jun 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/जहानाबाद।
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
- तबेले में ले जाकर आरोपी ने दिखाई हैवानियत
- पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा 
बाल कटवाकर पैदल घर जा रहे आठ वर्षीय बालक को गांव का एक युवक पकड़कर पास के खंडहर में ले गया। यहां डरा धमकाकर उसके साथ कुकर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने बालक के पिता से तहरीर मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका आठ साल का बेटा कक्षा तीन का छात्र है। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ललौरीखेड़ा ब्लाक के पास एक दुकान पर अपने बाल कटवाने के लिए गया था। यहां से पैदल घर आने के लिए निकला ही था कि गंाव के ही शरीफुद़दीन ने उसको रोक लिया। बालक को पकड़कर पास के एक तबेले में ले गया। यहां उसके साथ हैवानियत दिखाते हुए कुकर्म किया। घरवालों से इसकी शिकायत करने पर मारने की धमकी दे डाली। मासूम ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसे सुनकर घर वालों के होश उड़ गए। पुलिस को नामजद तहरीर देकर पिता ने कार्रवाई की मांग की है। सीओ जहानाबाद जगत राम जोशी ने बताया कि घटना का तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बालक का मेडिकल कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें