फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा से भागा आर्म्स एक्ट का आरोपी

Mon, 06 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनिया गांव में गश्त के दौरान पकड़े गए आर्म्स एक्ट के आरोपी को रवानगी के बाद सिपाही ने सिर्फ होमगार्ड के हवाले कर ट्रक से पीलीभीत भेज दिया। खुद बाइक से अलग आने की बात कहकर चला गया। लापरवाही का फायदा उठाकर आरोपी गौहनिया चौराहा पर ट्रक से उतरने के बाद होमगार्ड को चकमा देकर भाग निकला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर आरोपी की तलाश के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। रविवार देर शाम माधोटांडा थाने के सिपाही रफीक अहमद, हरनरायन सिंह ने गश्त के दौरान जमुनिया गांव निवासी बनवारी लाल पुत्र छोटेलाल को चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। सोमवार को आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे सिपाही रफीक अहमद, होमगार्ड रघुवीर सरन उसको न्यायालय पीलीभीत में पेश करने के लिए रवानगी कराकर निकले। बताते है कि थाने से निकलने के बाद सिपाही रफीक अहमद ने आरोपी के साथ पीलीभीत आने के बजाए उसको सिर्फ होमगार्ड के साथ ट्रक में बैठाकर पीलीभीत भेज दिया। खुद बाइक से आने की बात कहकर चला गया। पीलीभीत पहुंचने पर होमगार्ड रघुवीर सरन आरोपी बनवारी लाल को लेकर गौहनिया चौराहा पर उतरकर सिपाही का इंतजार करने लगा, आरोपी की रस्सी भी छोड़ दी। जिसके बाद आरोपी होमगार्ड को चकमा देकर रस्सी समेत भाग निकला। इसकी भनक लगने पर होमगार्ड ने पहले आसपास के लोगों से आरोपी के बारे में जानकारी की। अफसरों को सूचित करने के बजाए सड़क पर तलाशता रहा। लोगों के पूछने पर आरोपी के मिल जाने की बात कहकर टालमटोल करता रहा, लेकिन न तो आरोपी मिल सका, न ही सिपाही का अता पता रहा। इसकी सूचना अफसरों को मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सदर कोतवाल ख्यालिराम आदित्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश में जुट गए। देर शाम तक आरोपी का कोई पता नहीं लग सका था। पुलिस होमगार्ड व सिपाही से जानकारी जुटा नियमानुसार कार्रवाई की बात कहकर साख बचाती रही। 
विज्ञापन

कोतवाली में मुकदमा, सिपाही निलंबित : एसपी 
एसपी सभाराज ने बताया कि आर्म्स  एक्ट के आरोपी बनवारीलाल के पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में सिपाही रफीक अहमद को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी व अभिरक्षा में आए पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। माधोटांडा व कोतवाली पुलिस की दो टीमें बनाकर आरोपी की तलाश कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें