फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमे में लगाई फाइनल रिपोर्ट 

Mon, 06 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एंड सिंध बैंक के दो लॉकरों से 75 तोला सोने के जेवर गायब होने के मामले में बैंक प्रबंधन को क्लीनचिट मिल गई। लॉकर बनाने वाली गोदरेज कंपनी के एक्सपर्ट की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। पंजाब एंड सिंध बैंक की गैस चौराहा स्थित शाखा के दो लॉकरों से 75 तोले सोने के जेवर गायब हो गए थे। एक घटना छह अगस्त 2016 को और दूसरी ठीक इसके सात दिन बाद हुई थी। इनमें एक लॉकर व्यापारी नेता अमनदीप सिंह जौली की मां ने ले रखा था, जिससे 25 तोले और दूसरा अशोक कॉलोनी निवासी चिकित्सक विपिन साहनी की मां सुदेश साहनी का था, जिससे 50 तोले सोने के जेवर गायब हुए थे। सुनगढ़ी थाने में इन दोनों ही मामलों में बैंक प्रबंधक और स्टाफ के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामला संज्ञान में आने पर बैंक के जोनल अफसरों ने अपने स्तर से मामले की जांच की थी, जिसमें बैंक अधिकारी या कोई स्टाफ दोषी नहीं पाया गया। पुलिस की तफ्तीश में भी बैंक वालों पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। इससे पुलिस ने लॉकर बनाने वाली गोदरेज कंपनी के एक्सपर्ट बुलाकर जांच कराई। एक्सपर्ट की जांच रिपोर्ट में डुप्लीकेट चाबी इस्तेमाल न किए जाने और लॉकर या उसके आसपास किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले। इससे बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत की सांस मिल गई। एक्सपर्ट रिपोर्ट पर पुलिस ने अपनी मुहर लगाते हुए मुकद्दमे की फाइल बंद कर दी। विवेचक निर्देश चौहान ने  बताया कि बैंक प्रबंधन पर लगे आरोप साबित नहीं हो सके है। एक्सपर्ट की रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर दर्ज मुकदमे में फाइनल  रिपोर्ट लगा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें