फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारी को पत्नी की हत्या का शक

Tue, 23 Aug 2016 11:27 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
  रेलवे कर्मचारी की ओर से 11 महीना पहले दी गई पत्नी के अपहरण की तहरीर पर पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है। रेलवे कर्मी ने अब पत्नी की हत्या कर शव गायब करने की आशंका जताई है। उसने आरोपियों को नामजद करते हुए एएसपी को तहरीर दी है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक युवक ने एएसपी को दिए पत्र में बताया है कि वह रेलवे में सफाई कर्मचारी है। 29 मार्च, 2015 को उसकी पत्नी को न्यूरिया का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इसका मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने उसे बरामद किया था। इसके बाद वह पति के साथ रहने लगी। आरोप है कि 29 सितंबर, 2015 को आरोपी अपने साथियों की मदद से असलहों के बल पर रेलवे कर्मी की पत्नी को अगवा कर ले गया। इसकी तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन 11 महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने नामजद शिकायत कर पत्नी की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप लगाया है। एएसपी विकास वैद्य ने बताया कि न्यूरिया पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें