फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप से सवा लाख का सामान चोरी

Thu, 15 Sep 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी मंडी के पास स्थित मोबाइल शॉप से चोर करीब सवा लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी पवन कुमार ने बताया कि उनकी सब्जी मंडी के पास मोबाइल की दुकान है। बुधवार की रात चोरों ने किसी समय दुकान की खिड़की तोड़कर उसमें प्रवेश किया। चोरों ने रिचार्ज कूपन, नये मोबाइल फोन, बैट्री और कुछ पुराने मोबाइल फोन समेत करीब सवा लाख रुपये कीमत का सामान चुरा लिया है। चोरों ने कीमती सामान चुराने के प्रयास में मोटा-मोटा सामान बिखेर दिया। बृहस्पतिवार को सुबह जब वह दुकान खोलने गए, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। जरा देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पवन कुमार ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दे दी है, इसके बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। नगर पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

देह व्यापार पर रोक लगाने की मांग 
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव उगनपुर मरौरी के कुछ लोगों ने कोतवाली में संयुक्त रूप से तहरीर देकर गांव के एक घर में चल रहे देह व्यापार पर रोक लगाने की मांग की है। तहरीर में कहा गया है कि गांव के एक घर में काफी समय से देह व्यापार हो रहा है, जिससे गांव वालों विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। 14 सितंबर की रात गांव वालों ने इस घर से बीसलपुर के तीन युवकों को पकड़ा था। इनमें से घेरा तोड़कर भाग गया, जबकि दो युवकों को गांववालों ने पुलिस के हवाले किया था। तहरीर पर ओम कुमार, दीनदयाल, नन्हे लाल, लालाराम, प्रभात, नरेश, बादशाह, दुर्वेश, प्यारे लाल, श्याम पाल, मेवाराम, कल्यान, हेमराज, लाल बहादुुर, संजीव, जगपाल, सुनील, सुरेश, धर्मवीर और योगेंद्र समेत तमाम ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें