फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब एंड सिंध बैंक के तीन  संविदा कर्मचारी हिरासत में

Sun, 21 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
gold - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
दो लॉकरों से रहस्यमय ढंग से 75 तोला सोने के जेवरात गायब होने का मामला
विज्ञापन

लॉकर रूम में इंट्री करने का पता लगने पर पुलिस पूछताछ में जुटी 
 पंजाब एंड सिंध बैंक के दो लॉकरों से 75 तोला सोने के जेवरात गायब होने के मामले में पुलिस ने बैंक के संविदा कर्मचारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। लॉकर रूम में संविदा कर्मचारियों की इंट्री की बात सामने आने पर पुलिस ने तीन संविदाकर्मी हिरासत में लिए है। जिनसे पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। 
बता दें कि 11 अगस्त को गैस चौराहा स्थित पंजाब एंड सिंध बैक के लॉकर से एकता नगर कालोनी निवासी व्यापारी नेता अमनदीप सिंह जौली की मां जसप्रीत कौर के 25 तोला सोने के जेवरात गायब हो गए थे। ठीक पांच दिन बाद अशोक कालोनी निवासी चिकित्सक विपिन साहनी की मां सुदेश साहनी के 50 तोला सोने के जेवरात इसी बैंक से गायब हो गए थे। दोनों मामलों में प्रबंधक समेत स्टाफ पर केस दर्ज है। सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट और विवेचक मनोज कुमार त्यागी ने पिछले दिनों दोनों लॉकर धारकों से बातचीत की थी। जिसके बाद पुलिस को साक्ष्य मिले। बैंक प्रबंधन से भी बातचीत की गई। इस दौरान यह पता लगा कि लॉकर खोलने में लगाए गए आफीसर के अलावा संविदाकर्मी भी लॉकर रूम में जाया करते थे। जिसको पुलिस लापरवाही के तौर पर देख रही है। इसके अलावा जेवरात का ढक्कन पड़ा मिला, एफडीआर टूटे लॉकर में मिलने आदि तथ्यों का जबाव बैंक प्रबंधन नहीं दे सका है। जिसको लेकर पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। बैंक के तीन संविदा कर्मचारी हिरासत में लिए गए है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर सुराग बटोरने का प्रयास कर रही है। फिलहाल अभी कोई स्पष्ट नतीजा सामने नहीं आ सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दोनों लॉकर धारकों से पूछताछ करने के बाद संविदा कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ सवालों के जबाव बैंक प्रबंधन नहीं दे सका है। पूछताछ की जा रही है, जल्द गुत्थी सुलझेगी। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। 
निर्मल कुमार बिष्ट, सीओ सिटी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें