फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी का आदेश बेअसर फिर पीटा गया चालक

Fri, 01 Jan 2016 11:01 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में मैजिक खड़ा कर प्रदर्शन करने पर एसपी ने बीसलपुर पुलिस को आरोपी दो युवकोें के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। लेकिन एसपी का यह आदेश बेअसर रहा। प्रदर्शन और शिकायत से नाराज दोनों आरोपियों ने अपनी पांच-छह साथियों के साथ मिलकर दोबारा मैजिक चालकों की पिटाई कर दी। पुलिस ने भी यूनियन में वाहन न खड़े करने पर चालान करने और जेल भेजने की धमकी दे डाली। पीड़ित चालकों ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गुरुवार को बीसलपुर के दो दर्जन से अधिक चालक अपने गाड़ियों को लेकर पुलिस लाइन पहुंचे थे। वहां वाहन खड़ा कर बीसलपुर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुलिस के शह पर दो युवकों पर अवैध वसूली व मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में एसपी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर चालक लौट गए थे।
थाना बरखेड़ा के गांव जगीपुर निवासी तीरथ वर्मा ने बताया कि वह एसपी के आश्वासन के बाद मैजिक लेकर ईदगाह चौराहा से सवारी लेकर आ रहा था। बारह पत्थर चौराहा के पास बाइकों से दोनों आरोपी युवक अपने पांच-छह साथियों के साथ आ गए और उसकी गाड़ी रोक कर पिटाई कर दी। चालक तीरथराज, अमित मिश्रा और बृजमोहन ने मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्गम विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार से मिले और मामले की शिकायत की। राज्यमंत्री ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें