फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनिगवां में बदमाश होने के शक में फायरिंग

Fri, 01 Jan 2016 10:57 PM IST
मझिगवां/पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात साढ़े सात बजे गांव बनिगवां में बदमाश देखे जाने का शोर होने के बाद लोगों ने फायरिंग कर दी। काफी देर तक हो हल्ला होने के बाद गांव के लोग एकजुट होकर मौके पर गए, लेकिन कोई बदमाश नहीं मिल सका। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

देर रात गांव के कुछ लोगों ने शोर मचा दिया कि गांव के पूरब उत्तर की ओर खेतों में कई बदमाश मौजूद हैं। बदमाश होने का शोर हुआ तो गांव के कुछ लोगों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया, इससे गांव में दहशत फैल गई। कुछ देर बाद गांव के लोग एकजुट होकर लाठी, डंडे और असलहे आदि लेकर बदमाश देखे जाने के स्थान की ओर गए तो वहां कोई नहीं मिला।
गांव के लोगों का कहना है कि बदमाश गांव में वारदात को अंजाम देने की नीयत से आए थे, लेकिन लोगों के देख लिए जाने और फायरिंग आदि होने पर बदमाश भाग निकले। रात आठ बजे तक गांव के लोग कई स्थानों पर एकत्र होकर शोर शराबा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें