फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश के दौरान मौत के मामले में पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Wed, 24 Oct 2018 11:31 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 तीन दिन पहले दबिश के दौरान मोहल्ला साहूकारा (कुरैशियान) निवासी हाजी सद्दीक कुरैशी की 50 वर्षीय पत्नी नसीम बेगम की मौत के मामले में एसपी ने दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच एएसपी रोहित मिश्र को दी गई है।
विज्ञापन

घटना की शुरुआत रविवार को भैंस खरीद को लेकर दो पक्षों के बीच मामूली विवाद से हुई थी। गहलुइया गांव के एक व्यक्ति ने इस मामले में उसे पीटकर 50 हजार लूटने का आरोप लगाया था। इसकी न तो तहरीर दी गई, न ही कोई रिपोर्ट दर्ज हुई। मौखिक आधार पर ही कोतवाली पुलिस ने पहले सद्दीक के पुत्र इरशाद को हिरासत में ले लिया। बाद में रविवार को ही आधी रात को उसके घर में दबिश दे दी गई थी। आरोप है कि सद्दीक की पत्नी नसीम बेगम के साथ पुलिस वालों ने धक्का मुक्की की और धमकाया, जिससे उनकी मौत हो गई। लोगों ने हंगामा कर पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया था।  
मंगलवार को खुद एसपी बालेंदु भूषण सिंह परिजनों से मिले। एसपी ने बताया कि छानबीन में कोतवाली पुलिस की लापरवाही उजागर हुई। बिना किसी आदेश और अभिलेख में एंट्री किए दबिश देने के लिए गए एसआई उदयवीर सिंह, सिपाही शुभम कुमार, मोहित कुंडू, शकील अहमद और हरेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। एएसपी रोहित मिश्र को नसीम बेगम के घर वालों से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच सौंपी गई है। परिजनों के इंकार करने पर महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें