फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: पत्नियां करती थीं रेकी, पति दोस्तों के साथ बंद घरों को बनाते थे निशाना, चार गिरफ्तार, तीन फरार

Fri, 10 Dec 2021 09:33 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

सदर कोतवाली पुलिस ने सुबह सात बजे मुखबिर की सूचना पर वनकटी रोड पर पुष्प कॉलेज के पास से एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटनाओं को स्वीकार लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में पिछले दिनों गोदावरी स्टेट कॉलोनी में एक अधिवक्ता के बंद घर से लाखों की चोरी हुई थी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्जकर खुलासे के प्रयास शुरू किए थे। शुक्रवार को सुबह सात बजे मुखबिर की सूचना पर महिला समेत चार लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। तीन अन्य फरार हो गए।

विज्ञापन


सदर कोतवाली पुलिस ने सुबह सात बजे मुखबिर की सूचना पर वनकटी रोड पर पुष्प कॉलेज के पास से एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटनाओं को स्वीकार लिया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि उधमसिंह नगर के कस्बा खटीमा में इस्लाम नगर का अकील उसकी पत्नी सिम्मी, बरेली के मोहल्ला शेरगढ़ निवासी दीपक उसकी पत्नी किरण, शहर से सटे गांव नौगवा पकड़िया निवासी राजा उर्फ इरफान, जीशान, खटीमा के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी अशरफ चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाएं दिन में तीन बार रेकी करती थीं। जिन मकानों में तीनों बार ताला लगा मिलता था, रात में सभी मिलकर उस घर में घटना को अंजाम देते थे। शुक्रवार को सुबह भी रेकी की तैयारी में थे। इसी दौरान शक होने पर मुखबिर ने सूचना दी थी। इनमें सिम्मी, दीपक, अशफर भाग गए, जबकि अकील, किरण, राजा और जीशान को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

भागे हुए आरोपियों की हो रही तलाश

पुलिस ने बताया कि इनके पास से करीब 31 हजार की नकदी, सोने के जेवर और चोरी में प्रयोग करने वाला सामान बरामद हुआ है। सभी का चालान कर दिया गया है। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें