रास्ते पर कब्जा करने व दूसरे के गेहूं के खेत से रास्ता बनाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने दो लोगाें को पकड़कर चौकी लाई।
गांव नौगवा पकड़िया निवासी रामगोपाल ने बताया कि गांव के ही दो लोग रास्ते पर पहले से ही अवैध कब्जा किए हैं। अब उसके खेत में नया रास्ता बना रहे हैं। जब उसने विरोध किया तो दोनों युवक गाली गलौज करने लगे। रास्ता बनाए जाने से उसके खेत में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। एसएसआई ओमहरि वाजपेई ने बताया कि दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद है। पुलिस दो लोगों को लाई थी। लेखपाल को बुलवाकर पैमाइश कराकर विवाद का निस्तारण कराया जाएगा।