फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की तहरीर पर एक ही परिवार के चार नामजद

Sun, 04 Sep 2016 11:29 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की सूचना पर मोहल्ला बाग गुलशेर खां (बारह पत्थर बस्ती) में छापेमारी कर सैकड़ों तोतों की बरामदगी करने के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। वन विभाग की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने कांति बहेलिया समेत परिवार के चार लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है, लेकिन अभी सफ लता नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन

शनिवार शाम को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला बाग गुलशेर खां (बारह पत्थर बस्ती) निवासी कांति बहेलिया के मकान में छापेमारी की थी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री की टीम के एमआर मलिक, प्रमोद अग्रवाल, दीपक पांडे, राजकुमार भारती भी मौजूद थे। आरोपी महिला की छत पर बनी एक पक्की कोठरी में तोतों को छिपाकर रखा गया था। इसमें सात कबूतर भी पाए गए थे। रविवार को बरामद सैकड़ों तोतों को एक पिंजरे  में जमा किया। हालांकि तोते कितने है, इनकी सटीक गिनती नहीं हो सकी। फिलहाल करीब चार सौ तोते होने का अनुमान वन विभाग लगा रहा है। रविवार को डिप्टी रेंजर दीनानाथ श्रीवास्तव ने मामले में कांति बहेलिया, उसके दो पुत्र शैलेंद्र, हेमा के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने शनिवार को दिल्ली में कांति बहेलिया के बेटे जितेंद्र को पकड़ा था। जिससे जानकारी मिलने के बाद पीलीभीत पुलिस को सूचना दी थी। इसी के आधार पर तोते बरामद किए गए हैं। मामले में कांति बहेलिया व उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाल हरगोविंद सिंह के नेतृत्व में टीम दबिशें दे रही है, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें