फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली किशोरी को एक लाख में बेचा!

Fri, 19 Aug 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/हजारा।  
विज्ञापन
girl - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो माह पूर्व सहेली के घर से अचानक लापता हो गई थी 
विज्ञापन

नेपाल से आए लड़की के घर वालों ने दी पुलिस को तहरीर, जांच शुरू 
सहेली पर भाई संग घटना करने का आरोप
 नेपाली किशोरी के घरवालों ने उसकी सहेली पर किशोरी को एक लाख रुपये में गजरौला के एक फार्मर के हाथ बेचने का आरोप लगाया है। किशोरी दो महीने पहले अपनी सहेली के घर आई थी और लापता हो गई। घर वापस न पहुंचने पर घरवालों ने उसकी सहेली के परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। इस पर तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
नेपाल के कंचनपुर जिले के बिलौरी गांव के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी सीमा से सटे टिल्ला नंबर चार गांव में अपनी सहेली के घर दो महीना पहले रहने गई थी। वहां वह अक्सर आया जाया करती थी। सहेली के घर से अचानक वह लापता हो गई थी। बेटी के घर न पहुंचने पर पिता ने जानकारी की। इसमें सहेली व उसके घर वालों ने वापस लौटने की बात कहकर टरका दिया। कई दिनों तक नेपाली परिवार अपनी बेटी को तलाशता रहा, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। गुरुवार को नेपाल से आए किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि किशोरी को उसकी सहेली ने अपने भाई की मदद से गजरौला क्षेत्र के एक फार्मर को एक लाख रुपये में बेच दिया है। फार्मर का नाम भी तहरीर में दिया गया है। बार्डर से जुड़ा मामला होने पर हजारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल से आकर कुछ लोगों ने दो माह पूर्व लापता हुई किशोरी को बेचने की तहरीर दी है। इसमें गजरौला के एक युवक के हाथ बेचने का आरोप है। गजरौला पुलिस से संपर्क कर फार्मर का पता किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। 
जसपाल सिंह, एसओ हजारा 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें