फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की नाबालिग बेटी का अपहरण

Tue, 31 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान के पिछले हिस्से में बने कमरे की खिड़की की जाली काटकर गांव के दबंग एक व्यापारी के घर में घुस गए और उसकी चौदह वर्षीय पुत्री को अगवा कर ले गए। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अगवा किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले रेडीमेड कपड़ा व्यापारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात घर पर उसकी चौदह वर्षीय बेटी अपने कमरे में सो रही थी। मकान के पिछले हिस्से में बने कमरे की खिड़की की जाली काटकर प्रशांत सरकार, रविंद्र पांडे, दीपू और उत्तराखंड का राजेश घर मे घुस आए। ये लोग किशोरी को डरा धमकाकर अगवा कर ले गए। रविवार सुबह किशोरी के अपहरण की जानकारी होने पर पिता ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस पर पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ दुर्गेश मिश्र ने बताया कि चार में से दो आरोपियों रविंद्र और प्रशांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उनसे पूछताछ में पता लगा है कि आरोपी दीपू लड़की को लेकर नेपाल चला गया है। उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें