फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के साथ दुराचार का प्रयास

Fri, 01 Jan 2016 11:03 PM IST
Barkheda
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में विवाहिता से एक व्यक्ति ने दुराचार का प्रयास किया। विवाहिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने धाराओं में खेल करते हुए आरोपी के खिलाफ सिर्फ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 दिसंबर की शाम वह गांव के पास स्थित खेत में शौच करने गई थी। आरोप है कि अचानक खेत से निकले गांव के ही करन सिंह ने उसे दबोच लिया और गन्ने में खींच ले गया। वहां अश्लील हरकतें कर दुराचार की कोशिश की। शोर शराबा करने पर आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। एसओ एसके  सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट धारा 354, 427, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें