फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध  परिस्थितियों में मौत

Wed, 27 Apr 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो बीसलपुर।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
नगर के मोहल्ला ग्यासपुर में एक विवाहिता का मंगलवार को शव दो मंजिला स्थित उसके घर के बरामदे के कुंडे में रस्सी के सहारे लटका मिला था। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में वर पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी मोहम्मद हनीफ ने बताया कि उन्होंने अपनी 23 वर्षीया पुत्री सीमा का निकाह तीन वर्ष पूर्व बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी नईम के साथ किया था, जिसमें उन्होंने अपने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। फिर भी वर पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि वर पक्ष के लोग दो लाख रुपये और एक कार मांग रहे थे। पिता ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तभी वर पक्ष सीमा का उत्पीड़न करने लगा। 26 अप्रैल की रात सीमा की उसकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव दो मंजिला पर बरामदे के कुंडे में रस्सी के सहारे लटका पाया गया। किसी तरह सूचना मिलने पर मायके वाले बुधवार को सुबह मौके पर पहुंचे। वर पक्ष के लोग नदारद मिले। मृतका के पिता मोहम्मद हनीफ ने कोतवाली में दहेज हत्या की तहरीर दे दी है। नगर पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मोहम्मद हनीफ की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में मृतका के पति नईम, ससुर नफीस, सास साबरी बेगम,देवर शरीफ और पाऊ  अहमद को नामजद किया गया है। सीओ बीपी सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया है। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम को भेजा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें