फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये का जेवर चोरी कर ले गए चोर

Sun, 08 Nov 2015 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी डॉ. खलीक का मकान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद के पड़ोस में है। डॉ. खालिक ने बताया कि मोहल्ला मुनीर खां स्थित क्लीनिक बंद कर रात करीब 11 बजे वह घर पहुंचे तो बैठक का दरवाजा खुला था और सभी लाइटें बंद थीं। घर पर पत्नी अदमा खान, मां और बच्चे सो रहे थे। उन्होंने लाइट जलाने के बाद पत्नी को जगाया और पूछा तो पत्नी ने बैठक का दरवाजा बंद कर सोने की जानकारी दी। इस पर उन्हें आशंका हुई और वह कमरे में गए तो देखा कि बड़े बक्से के ऊपर रखा छोटा बक्सा नीचे रखा हुआ था और बड़े बक्से का ताला टूटा था। बक्सा खोलकर देखा तो उसमें गहनों से भरा डिब्बा गायब था। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि चोर गहनों से भरे डिब्बे के अलावा तीन बर्तन भी ले गए हैं। इसके अलावा अन्य कोई सामान नहीं छुआ। डिब्बे में हार, झुमकी, कुंडल, पायल समेत करीब 17 तोला सोना और आधा किलो चांदी थी।  
विज्ञापन


... कहीं दिन से ही छुपा तो नहीं बैठा था चोर
डॉक्टर खलीक के घर हुई चोरी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। उनके घर के अंदर प्रवेश करने का और कोई रास्ता नहीं है। अगर दरवाजा बंद था तो पत्नी और बच्चों ने भी दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में सवाल उठता है कि फिर चोर किधर से और कैसे घुस गए। इस सवाल पर डॉक्टर ने संभावना जताते हुए कहा कि हो सकता है कि चोर दिन से ही घर में घुसकर छिप गए होंगे।  

चोर को पहले से ही थी जानकारी
अमूमन लोग, जेवर रुपये व अन्य कीमती सामान सेफ में रखते हैं। अनजान चोर भी सबसे पहले सेफ को अपना निशाना बनाते हैं, लेकिन डॉक्टर के घर घुसे चोरों ने पड़ोस में रखी सेफ, बड़े बक्से के ऊपर रखा छोटा बक्सा आदि का ताला नहीं तोड़ा। अन्य कमरों में भी वह नहीं गया। चोर को यह भलीभांति जानकारी थी कि गहने बड़े बक्से में ही रखे हैं। इससे साफ होता है कि चोर को घर वालों का काफी नजदीकी भी हो सकता है। शहर कोतवाल, संग्राम सिंह ने कहा कि सूचना मिली है। रात में ही मौका मुआयना किया है। प्रथम दृष्ट्या घटना संदिग्ध लग रही है। ताला टूटने पर भी घर वालों को भनक न लगने की बात गले नहीं उतर रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें