फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पकड़ी, दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2015 07:27 PM IST
बग्घून
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव ककरहा में बीती रात ग्रामीणों ने चोरों को बैल और पिकअप समेत पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। ककरहा निवासी इश्तियाक अपने घर पर सो रहा था। रात दो बजे के करीब गांव के पूरब से आ रही एक पिकअप तेज गति से उसके छप्पर में घुस गई। छप्पर गिरने से दो चारपाई टूट गई। ग्रामीणों ने पिकअप को पकड़ लिया, उसमें एक बैल लदा था। ग्रामीणों ने पूछताछ की तो एक ने मोहम्मदी के मोहल्ला देविस्थान निवासी इमरान और दूसरे ने अमीरनगर के गांव मोहम्मदपुर निवासी मुल्तान बताया जबकि तीसरा साथी मौका पाकर फरार हो गया। बैल की कीमत 10 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस चोरों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मवेशी चोरों ने की फायरिंग : भीखमपुर। थाना हैदराबाद के गांव मोहम्मदाबाद में नत्थाराम के घर भैंस चोरी करने गए चोरों ने गृहस्वामी के जागने पर फायरिंग कर दी, जिससे गृहस्वामी का पुत्र बाल बाल बच गया। पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना किसी ने नहीं दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें