फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने प्रेमी पर दर्ज कराई  यौन शोषण की रिपोर्ट, गिरफ्तार  

Tue, 16 Aug 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/हजारा।
विज्ञापन
vcxbvc - फोटो : Getty Images
विज्ञापन

विज्ञापन
शादी का झांसा देकर यौन शोषण करना पड़ा महंगा
हजारा क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर हुई कार्रवाई 
शादी का झांसा देकर चार साल तक प्रेमिका का यौन शोषण करने और बाद में दूसरी जगह शादी तय करना प्रेमी को महंगा पड़ गया। प्रेमिका की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पूछताछ कर उसका चालान किया गया है। 
विज्ञापन

हजारा क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी शादी पांच साल पहले उत्तराखंड के सितारगंज निवासी एक युवक से हुई थी। जिससे उसको एक बच्ची है। शादी के एक साल बाद ही हजारा क्षेत्र के टाटरगंज का निवासी उसका प्रेमी गुरसेवक सिंह शादी का झांसा देकर उसको भगा लाया था। इसके बाद से मायके में रह रही थी। आरोप था कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण करता रहा। इसके बाद दूसरी जगह अपनी तय कर ली थी। पुलिस ने प्रेमिका की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसओ जसपाल सिंह ने  बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें