फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन, आपरेटर समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 14 Jul 2015 11:10 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली करंट से संविदा कर्मचारी गांव पिपरिया दुलई निवासी कंधई लाल की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी रीना देवी की ओर से लाइनमैन झब्बू लाल, आपरेटर अरुण कुमार व प्रमोद के खिलाफ शट डाउन लेने के बाद लापरवाही से लाइन को चला देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लाइनमैन झब्बूलाल के साथ संविदा कर्मचारी कंधई लाल सोमवार की शाम को मंडी समिति में हाईटेंशन बिजली लाइन को ठीक करने गया था। करंट लगने और खंभे से गिरने से कंधई लाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। सीएचसी लाए गए कंधई लाल को इलाज से पहले ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। संविदा कर्मचारी के परिवार वालों ने आपरेटर और लाइनमैन की लापरवाही से कंधई लाल की मौत होने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोग लाइनमैन, आपरेटर और एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने कंधई लाल की विधवा रीना देवी की ओर से लाइनमैन झब्बू लाल, आपरेटर अरुण कुमार और प्रमोद कुमार के खिलाफ शट डाउन लेने के बाद लापरवाही से लाइन चला देने से करंट से कंधई की मौत होने की रिपोर्ट दर्ज की है। जेई सुधीर शर्मा ने बताया कि गलत शट डाउन लेने से हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि शट डाउन फीडर नंबर एक का लिया गया था, जबकि काम फीडर नंबर दो पर हुआ था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें