फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों को बेहोश कर किशोरी को अगवा किया

Tue, 28 Jun 2016 11:12 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार वालों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि किशोरी अपने साथ चार तोला सोने के जेवरात और अस्सी हजार की नगदी भी ले गई है। पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से मोहल्ले के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की  तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नगर के एक मोहल्ले की किशोरी के घर एक युवक का आना जाना था। युवक ने अपने साथियों की मदद से किशोरी के परिवार वालों को 16 जून की रात में खाने में कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। घरवालों के बेहोश होने पर आरोपी किशोरी का अपहरण कर ले गए। घरवालों का कहना है कि किशोरी अपने साथ चार तोला सोने के जेवरात और अस्सी हजार रुपये ले गई। पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से साजिद, अकील, निजामत की पुत्री बबली,  पत्नी मैना और नसरुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें