फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनैप चालक घर पहुंचा

Tue, 28 Jun 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र की वीरशाहपुर बाजार से सोमवार रात अगवा जीप चालक भोर में पुलिस छानबीन के दौरान अपने घर पर मिल गया। उसने बताया कि रंजिश में हत्या के मंसूबे से उसे अगवा किया गया था। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से भागकर घर पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


हरदी थानान्तर्गत वीरशाहपुर गांव के रहने वाले जीप चालक चांद बाबू को एसयूवी सवार कुछ लोगों ने सोमवार रात बाजार से अगवा किया था। वह जीप में सवारियों बैठाकर महाराजगंज बाजार जा रहा था। जीप चालक के अगवा होने की सूचना से बाजार में सनसनी फैल गई।

हरदी पुलिस ने छानबीन शुरू की। मंगलवार सुबह चंाद बाबू अपने घर पर मिल गया। थानाध्यक्ष वीपी श्रीवास्तव के मुताबिक चांदबाबू ने बताया कि उसे बनगांव निवासी श्रवण कुमार व उसके साथी संतोष कुमार निवासी जगीर तथा तीन अन्य लोगों ने अगवा किया था। चांदबाबू और श्रवण के बीच रंजिश है।
विज्ञापन


चांदबाबू का आरोप है कि उसकी हत्या करने के मंसूबे से अगवाकर घाघराघाट पुल ले जाया गया था। वहां भीड़ होने के चलते उसे लेकर आरोपी कर्नलगंज बाजार पहुंचे। एक मिस्त्री के यहां वाहन रोकने पर चांद बाबू शोर मचाते हुए भाग निकला। चांदबाबू का कहना है कि वह वाहन का इंतजाम कर किसी तरह देर रात घर पहुंचा।

चांदबाबू की तहरीर पर पुलिस ने श्रवण समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मालूम हो कि चांद बाबू कुछ समय पूर्व श्रवण की पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। उसी के चलते दोनों के बीच रंजिश है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें