फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंजाखेड़ा के छह लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल

Mon, 10 Aug 2015 11:21 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कंजाखेड़ा में दो पक्षों में मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक पक्ष के तीन और लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। रविवार को हिरासत में लिए गए दोनों पक्षों के छह लोगों को रविवार की शाम को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से एसडीएम ने जमानती न आने पर सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।  
विज्ञापन

गांव में सोमवार को दूसरे दिन भी पुलिस तैनात रही। पुलिस ने मारपीट, पथराव करने के मामले में रविवार को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किए गए एक पक्ष के अकबर खां, मौसम खां, अलीशेर और दूसरे पक्ष के कासिम, जहीरुल, जब्बार को रविवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में जमानती आदि के न पहुंचने पर एसडीएम ने सभी छह लोगों को 14 दिन  के लिए जेल भेज दिया।
जेल भेजे गए आरोपी अब 21 अगस्त को एसडीएम कोर्ट में पेश किए जाएंगे। उधर, गांव में दूसरे दिन भी तनाव की स्थिति रही। हालांकि कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता के प्रयास में जुटे रहे। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि शांतिभंग की आशंका पर सोमवार को गांव निवासी लश्करी, जैमल और डंपी को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों आरोपियों को सोमवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। एसडीएम ने तीनों को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें