फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीबी ही निकला धमकी देने वाला

Fri, 05 Aug 2016 11:47 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पीआरओ को फोन पर धमकी देने वाला पीआरओ का करीबी ही है। आमना-सामना कराने पर उसने मानसिक रूप से अस्वस्थ पिता द्वारा फोन करने की बात कही। बाद में समझौता होने पर पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पीआरओ अश्वनी अग्रवाल ने सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से काल कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आईडी का पता किया तो मोबाइल नंबर जहानाबाद क्षेत्र के शिवपुरिया निवासी महेंद्र प्रताप सिंह का निकला। पुलिस ने महेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताया कि फोन उसने नहीं बल्कि उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ पिता ने कर दिया था। महेंद्र पीआरओ अश्वनी का करीबी है। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। इस पर महेंद्र को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें