फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से युवक की मौत, रोड जाम

Fri, 05 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
हादसे के बाद तेहरजाकेट-तालग्राम रोड जाम किए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर लौट रहे बाइक सवार युवक को थानाक्षेत्र के नगर पंचायत गेट के सामने किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने सरकारी जीप से उसे सीएचसी गुरसहायगंज पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस जीप से दुर्घटना होने का आरोप लगाकर तालग्राम थाना गेट सामने शव रखकर रोड तेराजाकेट-तालग्राम मार्ग जाम कर दिया। मृतक के बाबा ने पुलिस जीप के चालक के खिलाफ तहरीर दी है। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पलरी गांव निवासी सुमित कुमार यादव (20) पुत्र सुभाष चंद्र यादव शुक्रवार दोपहर बाइक से तालग्राम बाजार से पेट्रोल भराकर घर लौट रहा था। तेराजाकेट-तालग्राम मार्ग पर नगर पंचायत के गेट पर तिर्वा मोड़ के समीप किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत उछलकर दूर जा गिरा। आसपास के लोग दौड़े तो इसी बीच वाहन चालक भाग निकला। मौके पर पहुंचे दरोगा सुहेल खां, ओमवीर, दिलीप कुमार ने आनन-फानन में थाने से गाड़ी बुलाकर घायल को गुरसहायगंज सीएचसी भेजा और परिजनों को सूचना दी। गुरसहायगंज सीएचसी में डाक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।  

सुमित की मौत से गुस्साए परिजनों ने पुलिस जीप से दुर्घटना होने की बात कह तेराजाकेट-तालग्राम मार्ग पर थाने गेट के समीप शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर कन्नौज में ड्यू्टी कर रहे थानाध्यक्ष मोहम्मद अनवर अहमद थाने पहुंचे, एसओ ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और मामले में सफाई दी, लेकिन परिजन नहीं माने और जाम लगाए रहे। देर रात साढ़े आठ बजे ग्रामीणों ने जाम खोला देर रात मृतक के बाबा  सोनेलाल पुत्र बंदीलाल ने थाना पुलिस जीप के चालक के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मोहम्मद अनवर अहमद का कहना है कि तालग्राम थाने की जीप से वह कन्नौज ड्यूटी करने निकल गए थे। इसके बाद दुर्घटना पर दू्सरी जीप थाना परिसर से घायल को लेकर गुरसहायगंज गई थी। पुलिस जीप से कोई दुर्घटना नहीं हुई है। फिर भी पीड़ित जो तहरीर दी है, उस आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें