फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर, हाथ, पैर कटा शव सुल्तानपुर के छोटे का निकला

Sat, 19 Sep 2015 11:23 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पिपरिया दुलई के समीप गांव निवासी सुरेश के धान के खेत में 15 सितंबर को सिर, एक पैर और एक हाथ कटा मिला नग्न शव थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव सुल्तापुर निवासी 32 वर्षीय छोटे का निकला। शुक्रवार को उसकी बहन सत्यवती, बचपन के मित्र रामपाल, भतीजेे नंद किशोर ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने छोटे के शव को उसके परिवार वालों को सौंप दिया। शनिवार को छोटे के परिवार वालों ने छोटे का गायब सिर, पैर हाथ न मिलने से अंतिम संस्कार से इनकार कर पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। घंटों की मशक्कत के बाद सीओ के आश्वासन पर छोटे के शव को इस शर्त पर दफनाया गया कि शीघ्र ही उसके गायब अंग बरामद न होने पर फिर शव को निकालकर प्रदर्शन होगा। पुलिस ने छोटे को घर से बुलाकर ले जाने वाले अधेड़ को पूछताछ को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही छोटे के नाते रिश्तेदार व गांव के तमाम लोग उसके घर शव देखने पहुंचने लगे थे। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। इसी बीच परिवार वालों ने छोटे के गायब अंग बरामद न होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। सूचना पर एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ राजेश्वर सिंह गांव पहुंचे। अफसरों ने छोटे के परिवार वालों को पुलिस चौकी सुल्तानपुर बुलवाया। यहां छोटे के परिवार वालों, रिश्तेदारों और एकत्र गांव के लोगों ने हंगामा कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस को शुक्रवार की शाम को ही छोटे को घर से बुलाकर ले जाने वाले की जानकारी दी गई थी। इसके बाद भी पुलिस अब तक गायब छोटे के अंग बरामद नहीं कर सकी है। जब तक गायब अंग बरामद नहीं होते, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। सीओ का कहना था कि जिस अधेड़ को आरोपी बताया गया है, उसे हिरासत मेें ले लिया गया है। पूछताछ के बाद अंग बरामद होने पर ही उसे जेल भेजा जाएगा। घंटों की मशक्कत के बाद छोटे के परिवार वाले शव दफनाने को तैयार हो गए। हालांकि शीघ्र ही अंग बरामद न होने पर शव को फिर निकालकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी और अंग मिलने पर शव का अंतिम संस्कार करने का आश्वासन दिया।

ऐसे हुई छोटे की शिनाख्त
पूरनपुर। छोटे की बहन सत्यवती, उसके पिता सियाराम ने बताया कि छोटे के पैरों की अंगुली बचपन से मुड़ी थीं। दो माह पहले घर में लगी आग बुझाने के प्रयास में उसके दोनों हाथों की अंगुलियां और मुंह झुलस गया था। करीब एक माह पहले बाइक से गिरने से उसके सीने में चोट का निशान था। इनको देखकर छोटे के रूप में शव की शिनाख्त की गई है।
विज्ञापन


गायब हाथ पर लिखा था ऊं
सत्यवती ने बताया कि उसके भाई का जो हाथ गायब है। उस पर ऊं गुदा था। इसके अलावा उसका मुंह आग बुझाने के प्रयास में हल्का सा झुलस गया था, जिसके निशान थे। इसके अलावा जो पैर गायब है उस पर चोट का निशान था। हत्यारोपियों को आशंका थी कि परिवार वाले इन अंगों से उसकी पहचान कर लेंगे। इसी लिए वह उसे काट कर ले गए। इसके बाद भी सीने पर चोट के निशान व एक पैर की टेढ़ी उंगली से परिवार वालों ने उसकी शिनाख्त कर ली।

मारपीट पर आमादा थी गांव की महिलाएं
छोटे की हत्या और उसके गायब अंग न बरामद होने पर प्रदर्शनकारियों में महिलाएं खासी उग्र थी। जो मारपीट पर तक आमादा थी। उग्र महिलाओं ने पुलिस से वर्दी उतारने पर दो-दो हाथ करने तक चेतावनी दे दी।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छोटे जिस दिन गायब हुआ था उसके अगले दिन उसके पिता सियाराम ने थाने पहुंच कर इसकी सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। अगर पुलिस शुरू से ध्यान दे देती, तब छोटे की हत्या को बचाया जा सकता था। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं खासी उग्र थी। कई महिलाओं के हाथों में डंडे भी थे। महिलाओं की पुलिस से कई बार नोकझोंक भी हुई। महिलाओं का कहना था कि वे लोग वर्दी का सम्मान करते हैं। वर्दी उतार कर पुलिस आए तब उससे दो-दो हाथ किए जाए। हालांकि सीओ के आश्वासन पर उग्र महिलाएं बाद में शांत हो गई।

टाल मटोल करता रहा अज्जू
जोगराजपुर। छोटे के पिता सियाराम ने बताया कि नौ सितंबर को गांव गोरा निवासी अज्जू शाह उसके पुत्र को घर से बुलाकर ले गया था। तब से वापस नहीं लौटा। अज्जू जानकारी पर बार-बार उसके पुत्र को वापस गांव छोडने की जानकारी दी। छोटे को ले जाते समय गांव के कई लोगों ने अज्जू को देखा था, लेकिन गांव छोड़ते समय किसी ने नहीं देखा।

दुर्गंध को लेकर एक अलग घर में रखा गया था शव
पांच दिन पहले बरामद हुई छोटे का शव सड़ चुका था। उसमें से निकल रही दुर्गंध से लोगों को पास में खड़ा होना दूभर हो रहा था। इसको लेकर शव को सियाराम के एक रिश्तेदार के खाली घर में रखा गया था।

मृतक छोटे और आरोपी गांव गोरा निवासी अज्जू शाह के गांव की एक ही महिला से अवैध संबंध थे। अज्जू के गांव की एक अन्य महिला से भी संबंध हैं। छोटे का अज्जू से करीब एक माह पहले गांव में आने को लेकर झगड़ा हुआ था। बाद में दोनों एक हो गए। अज्जू महिला के मायके मेें होने पर छोटे को घर से महिला के मायके बुलाकर ले गया था। दोनों महिला के मायके पहुंचकर दो दिन रुके भी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। इंस्पेक्टर को पूछताछ कर अंग बरामदगी में लगाया गया है।
विज्ञापन

राजेश्वर सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें