राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसडीएम आवास से चंद कदम की दूरी पर स्थित भेलसर चौराहे पर मोहम्मद सलमान का घर है। सलमान के पुत्र निहाल की तबियत खराब होने के कारण पूरा परिवार घर में ताला लगाकर उसका इलाज कराने लखनऊ गया था।
इसी बीच शुक्रवार रात चोरों ने घर पर धावा बोलकर सोने के दो हार, दो टीका, दो सोने की जंजीर, एक झाला, झूमर, तीन झुमकी, 10 सोने की अंगूठी समेत लाखों रुपये के गहने, अन्य कीमती घरेेलू सामान व 10 हजार रुपये की नगदी चुरा ले गए।
शनिवार दिन में जब परिवार वापस लौटा तो घटना का पता चला। चौकी पर शिकायत करने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया मगर चोरों कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने रुदौली कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि कोतवाल सज्जाद हुसैन को चोरी के खुलासे के निर्देश दिए हैं।