फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लाख की ठगी के आरोप में दंपति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 07 Oct 2015 11:25 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उधार लिए  गए 11 लाख रुपये वापस मांगने पर दो सगे भाईयों से गाली-गलौज कर अभद्रता की गई। पुलिस ने दंपति सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला गनेशगंज निवासी सुमित सचदेवा ने बताया कि मोहल्ला चौक निवासी सर्राफा व्यापारी के पुत्र रजत खंडेलवाल ने व्यापारी को देने को यह कहते हुए सात जून को एक व्यापारी को देने के लिए 11 लाख रुपये उधार लिए थे और बैंक खुलने पर उसे भुगतान करने की बात कही। इसके लिए उसने नगर की एक बैंक शाखा का उसे चेक भी दिया था। आरोप है कि पखवाड़ा भर बाद बैंक शाखा से चेक का भुगतान कराने को पहुंचने पर चेक बाउंस हो गया। तब रजत और उसके पिता अनिल खंडेलवाल, माता अंजू खंडेलवाल से उधारी वापस मांगी। आरोप है कि उक्त तीनों ने उसे और उसके भाई हितेश सचदेवा से गाली-गलौज कर अभद्रता की और रुपये देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने सुमित सचदेवा की ओर से उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि पुलिस ने मोहल्ला गनेशगंज निवासी वकील मुकेश गुप्ता की ओर से 11 जुलाई को सर्राफ अनिल खंडेलवाल और उसके पुत्र रजत खंडेलवाल के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप है कि रजत खंडेलवाल ने सात जून को बरेली के व्यापारी को देने को 15 लाख रुपये देने के बहाने मुकेश से पंद्रह लाख रुपये उधार लिए थे और चेक दिया था। जिसका भुगतान नहीं हुआ। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी घर में ताले डालकर परिवार सहित फरार हो गए। उनके वारंट भी जारी हुए। पुलिस ने कुर्की की चेतावनी का नोटिस भी दो दिन पहले चस्पा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें