फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम रोड से दिनदहाड़े उड़ाई बाइक

Fri, 19 Jun 2015 11:29 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोरों के सामने पुलिस नतमस्तक होती दिख रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र की सदर तहसील से पत्रकार की बाइक चोरी हुए 24 घंटे भी नहीं बीत पाए थे कि चोरों ने सुनगढ़ी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल के पास से छतरी चौराहा निवासी विनय मिश्रा की बाइक चोरी कर ली। चेकिंग तो दूर पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

छतरी चौराहा निवासी विनय मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की शाम वह गांधी स्टेडियम रोड पर स्थित एक अस्पताल में दवा लेने आए थे। बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। थोड़ी देर बाद जब वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। उन्होंने बाइक चोरी हो जाने की सूचना 100 नंबर पर दी। सूचना पर पवन मोबाइल भी मौके पर पहुंची और पूछताछ करने के बाद तहरीर थाने में देने की बात कह वापस लौट गई। जब वह सुनगढ़ी थाने पहुंचे तो पुलिस ने तहरीर तो ले ली, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस घटना से पूर्व बुधवार को मझोला निवासी पत्रकार वीरेंद्र सिंह गिल की बाइक सदर तहसील में स्थित एसडीएम के दफ्तर के पास से चोरी हो गई थी। शहर कोतवाली पुलिस अभी इस बाइक का पता भी नहीं लगा सकी थी कि चोरों ने सुनगढ़ी पुलिस को चुनौती दे दी। खासबात यह है कि पुलिस बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। शायद यही वजह है कि पुलिस के पास इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोई अपनी रणनीति नहीं है। पुलिस की लापरवाही की वजह से शहर में बाइक चोरियों का सिलसिला जारी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि गांधी स्टेडियम रोड से बाइक चोरी होने के मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। यदि तहरीर आई होगी तो रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।


पुलिस ने कई बाइक चोरों को पकड़कर गैंग का खुलासा किया है। दर्जनों बाइकें महीने भर के अंदर बरामद हो चुकी हैं। रणनीति बनाकर बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेके शाही, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें