फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनरक्षक ने साथियों संग  की महिला से छेड़छाड़

Wed, 11 May 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 पीडब्ल्यूूडी की जमीन पर झाला डालकर रह रहे मजदूर की पत्नी से वनरक्षक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर परिवार को पीटा गया। यही नहीं पति को ले जाकर बंद कर दिया। अब झाला न छोड़ने पर जेल भेजने की धमकी दे रहे है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बाढ़ पीड़ित है। पिछले आठ सालों से पीडब्ल्यूडी की जमीन पर झाला डालकर रह रहे हैं। आरोप है कि मंगलवार देर रात एक वनरक्षक अपने चार अन्य साथियों संग घर में घुस आया। महिला से छेड़छाड़ की गई और पति को पीटते हुए अपने साथ ले गए। आरोपी अब झाला छोड़कर न जाने पर  पति को जेल भेजने की धमकी दे रहा है। महिला ने पुलिस से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसओ इंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें