फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता के कपड़ों की होगी फोरेंसिक जांच

Tue, 01 Nov 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
रेप पीड़िता के कपड़ों की होगी फोरेंसिक जांच - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
मेला देखने गई मजदूर की पांच साल की बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित बच्ची और आरोपी के कपड़ों को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। कपड़ों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। इधर पूछताछ पूरी कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी कुश हलधर को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक कालोनी में ननिहाल में रह रही मजदूर की पांच साल की बेटी रविवार को काली मेला देखने गई थी। इस दौरान पास का ही कुश हलधर उसको बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और दरिंदगी दिखाते हुए दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह बच्ची के कपड़ों में खून देखकर परिवारीजनों को घटना का पता लगा था। बच्ची के शिनाख्त करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस  ने आरोपी कुश हलधर को पूछताछ के बाद चालान कर दिया है। हालांकि आरोपी पूछताछ में पुलिस को गुमराह करते हुए खुद को बेकसूर बताता रहा। बालिका की मेडिकल रिपोर्ट में प्रारंभिक तौर पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। जिसके बाद अब पुलिस बालिका और आरोपी के कपड़ों की फोरेंसिक जांच की तैयारी में जुट गई है। इंस्पेक्टर न्यूरिया मोहम्मद कासिम ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में रेप की पुष्टि होने पर आरोपी को चालान कर दिया गया है। दोनों कपड़ों को परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें