फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर जलाई  गई महिला की मौत

Thu, 21 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की खातिर केरोसिन डालकर जलाई गई महिला की सातवें दिन मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर दहेज उत्पीड़न की दर्ज रिपोर्ट में दहेज की खातिर हत्या की धारा बढ़ा दी गई। पुलिस मृतका के पति और सास का पहले ही कोर्ट के लिए चालान कर चुकी है। 
विज्ञापन

गांव रुद्रपुर निवासी रामसूरत की झुलसी पत्नी सावित्री देवी को 14 अप्रैल को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया था। जहां उसने ससुरालियों पर आग लगाकर जलाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सावित्री देवी की मां गांव  मुरादपुर निवासी गेंदा देवी की ओर से सावित्री देवी के पति रामसूरत, जेठ रमेश, ससुर गेंदन, सास, ननद  गांव रुद्रपुर निवासी लालता, नीरज, अनीता के खिलाफ दहेज में पचास हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पति रामसूरत को गिरफ्तार कर 17 अप्रैल को, जबकि उसकी सास सुभद्रा को बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान भेज दिया था। एसआई एसआर टम्टा ने बताया कि बृहस्पतिवार को सावित्री की मौत हो गई। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि विवाहिता की मौत के बाद दर्ज दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट में दहेज हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। 


दहेज न मिला तो विवाहिता को घर से निकाला
पूरनपुर। दहेज में बाइक और जेवर की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर उसके दुधमुंहे बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। विवाहिता के पिता पूरनपुर देहात के मोहल्ला हबीबगंज निवासी उमाशंकर ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। 
विज्ञापन

उमाशंकर ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सुमन की शादी शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव मूड़ा राया टांडा निवासी अनुज कुमार के साथ दो साल पहले की थी। एक साल तक सब कुछ ठीक रहा। आरोप है कि इसके बाद दहेज में सोने की अंगूठी, जंजीर, बाइक की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने सुमन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। पांच दिन पहले सुमन ने एक पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने बुधवार को मारपीट कर सुमन को घर से निकाल दिया। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें