फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारियों में मारपीट, फायरिंग

Sun, 24 May 2015 09:57 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरपुर रोड के मुझा चौराहा पर पशु व्यापारियों में लेनदेन को लेकर मारपीट व फायरिंग हुई। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए। लाइनपार के छोटा ने पुलिस को तहरीर देकर गांव मुझा के कुछ लोगों पर मारपीट कर डेढ़ हजार रुपये लूटने, फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


घटना रविवार दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे दिन की है। पूरनपुर देहात में शेरपुर रोड के मुझा चौराहा पर लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारपीट के साथ दोनों पक्षों में फायरिंग भी हुई। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज आरबी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच में पशु व्यापारियों में लेनदेन के विवाद पर मारपीट और फायरिंग होने की जानकारी कुछ लोगों ने दी है, लेकिन मारपीट और फायरिंग करने वाले कौन है? इसकी जानकारी नहीं लग सकी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, लाइनपार कुरैशियान के छोटा ने पुलिस को दी तहरीर में गांव मुझा के कुछ लोगों ने उधारी मांगने पर गाली-गलौज कर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


छोटा ने बताया कि बमुश्किल अपने भांजे की बाइक मरम्मत की दुकान में घुसकर उसने जान बचाई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज  की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें