फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला स्वास्थ्यकर्मी को  परेशान कर रहे दबंग

Sat, 25 Jun 2016 10:51 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला महिला अस्पताल में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी को दबंग आए दिन परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि उससे रंगदारी भी मांगते हैं। यही नहीं एक बार पति को भी जेल भिजवा चुके हैं। पीड़ित महिला ने सीओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

शनिवार को सीओ सिटी को दिए गए पत्र में साईं मंदिर नकटादाना निवासी निर्मला सिंह ने बताया कि खकरा चौकी क्षेत्र के कुछ दबंग किस्म के लोगों से उनका जमीन संबधी विवाद चल रहा है, जिसको लेकर आए दिन उनको ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोप लगाया कि पिछले दिनों उनके पति को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दिया गया। अब दुबारा आरोपी परेशान कर रहे हैं। दो दिन पहले नशे की हालत में आरोपी युवक तमंचा लेकर घर आए और धमकी देते हुए रुपये मांगने लगे। न देने पर फंसाने की धमकी दे डाली। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है। दंपति के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। दूसरे पक्ष को भी जानकारी के लिए बुलाया जाएगा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पता किया जा रहा है कि महिला के पति को किस मुकदमे के तहत जेल भेजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें