फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक आईडी हैक करने वाला पकड़ा

Mon, 17 Aug 2015 11:30 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र की फेसबुक आईडी हैक करने वाले नाबालिग छात्र को साइबर सेल ने पकड़ा है। उसे एसपी के सामने पेश किया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शहर निवासी टीएच खान के पुत्र 10वीं के छात्र मुस्तफा की फेसबुक आईडी अप्रैल माह में किसी ने हैक कर दी थी। इस मामले की शिकायत के बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसकी जांच क्राइम ब्रांच की साइबर सेल कर रही थी। जांच में साइबर सेल की टीम ने हैकर की पहचान की और उसे गिरफ्तार करने उसके घर पंजाब प्रांत के गुरदासपुर पहुंची। यहां आईडी हैक करने वाला 11वीं का नाबालिग छात्र निकला जिसने अपना नाम साहिल प्रीत सिंह बताया। नाबालिग होने के कारण पुलिस ने गिरफ्तार नहीं कर सकी और उसे स्वयं हाजिर होने का नोटिस देकर वापस आ गई। सोमवार को आरोपी छात्र अपने घर वालों के साथ पुलिस लाइन स्थित साइबर सैल पहुंचा। यहां पूछताछ के बाद उसे एसपी के सामने पेश किया गया। एसपी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के कारण बाल सुधार गृह भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


महंगा पड़ गया दोस्तों का मजाक
पुलिस लाइन पहुंचे साहिलप्रीत ने बताया कि उसने दोस्तों के साथ मिलकर मजाक में आईडी हैक करने कोशिश की थी। बाद में उसके दोस्तों ने उसका लैपटॉप लेकर पुन: कोशिश कर आईडी को हैक कर दिया। हालांकि उसने एसपी से इसके लिए माफी भी मांगी लेकिन मुकदमा दर्ज होने के कारण एसपी ने भी किसी भी रियायत से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें