टेंपो से सब्जी मंडी जाते समय आमने सामने हुई टेंपो की भिड़ंत में सब्जी
व्यापारी गंभीर घायल हो गया। हादसे को देखकर दुर्घटना करने वाले टेंपो का
चालक वाहन लेकर भाग गया। घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत
घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव
कुटरा निवासी मुरलीधर (40) पुत्र रामदीन सब्जी बेचता था। सोमवार को तड़के
वह घर से सब्जी लेने के लिए निकला और मंडी जाने के लिए भोलेपुर निवासी रामू
गुप्ता के टेंपो पर सवार हो गया। बूरावाली गली के पास सामने से आ रहे
दूसरे टेंपो से रामू के टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में मुरलीधर टेंपो
से नीचे गिर कर घायल हो गया। हादसे को देखकर दुर्घटना
करने वाले टेंपो का
चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसे की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घायल को
उसी टेंपो से लोहिया अस्पताल पहुंचाया। यहां मौजूद डाक्टर ने उसे मृत
घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी कोमल, मां रामप्यारी, बेटा
आकाश के अलावा परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल आ गए। शव को देखकर परिजनों
में कोहराम
मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना था कि जिला जेल चौराहा के
पास मोहित सब्जी बेचते थे। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि मुरलीधर के पास
सब्जी के 15
हजार रुपये थे ,वह नहीं मिले। मृतक मुरलीधर के भाई वंशीधर ने
टेंपो चालक सुरेंद्र निवासी तलैयाफजल इमाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बाइक की चपेट में आकर छात्रा जख्मी
स्कूल जा रही छात्रा बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। थाना कमालगंज के
गांव सिंधौली निवासी आरती पुत्री फेरु सिंह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है।
सोमवार की सुबह वह रजीपुर स्थित कालेज साइकिल से जा रही थी। रास्ते में
सामने से
आ रही बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। इसके बाद बाइक चालक भाग
गया। परिजनों ने आरती को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, थाना
राजेपुर के गांव तुसौर निवासी संजय कुमार हादसे में घायल हो गए। इन्हें
लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।