फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मैंगलगंज हाईवे पर हटाया अतिक्रमण

Thu, 27 Jul 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   घुंघचाई।
विज्ञापन
अत‌िक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अभियान से अतिक्रमणकारियों में मचा रहा हड़कंप
निर्माणाधीन मैंगलगंज हाईवे पर बुधवार की शाम को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। अतिक्रमणकारियों ने निर्माणदायी संस्था पर अतिक्रमण हटाने की पहले सूचना न देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पूरनपुर से पुवायां होते हुए मैंगलगंज हाईवे निर्माणाधीन है। निर्माण को लेकर सड़क किनारे खोमचा, ठेले लगाकर, झोपड़ियां डालकर और पक्की दुकानें बनाकर किए गए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाया गया। यह अतिक्रमण निर्माणदायी संस्था और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की देखरेख में जेसीबी से हटवाया गया। अभियान घुंघचाई चौकी के मेन गेट के सामने से शुरू हुआ। अभियान के दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही। अभियान में जेसीबी के द्वारा कई दुकानदारों के खोखों को हटा दिया गया। अभियान को लेकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। कुछ अतिक्रमणकारियों का आरोप है कि बगैर सूचना दिए अभियान चलाकर उन लोगों का नुकसान किया गया। निर्माणदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को अभियान में हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान को लेकर पहले ही सूचना दी गई। इसके बाद अतिक्रमण को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें