फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हत्या मामले में फार्मर सहित दो लोगों को नोटिस

Sat, 31 Jan 2015 11:57 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के माला रेंज में 22 दिसंबर को मिले भालू के शव के मामले में एक फार्मर और उसके नौकर को नोटिस भेजा गया है। उनसे एक सप्ताह में अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
विज्ञापन


22 दिसंबर को माला रेंज की गढ़ाबीट के कंपार्टमेंट नंबर 133 ए में वन विभाग ने जमीन में करीब चार फिट नीचे दबाया गया भालू का सड़ा गला शव बरामद किया था। माला वन क्षेत्राधिकारी डीके सिंह ने वन दरोगा देवऋषि और रामेंद्र सिंह के सहयोग से 24 दिसंबर को गजरौला के ग्राम लालपुर निवासी डोरीलाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

डोरीलाल ने वन अधिकारियों को नदहा निवासी फामर्र जीत सिंह के खेत पर लगे तारों के करेंट से भालू की मौत होने की जानकारी दी थी। इस पर वन विभाग ने फार्मर जीत सिंह, डोरीलाल और एक अन्य नौकर प्रेमपाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब वन विभाग फरार चल रहे जीत सिंह और प्रेमपाल को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


इसमें दोनों आरोपियों से एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। माला वन क्षेत्राधिकारी डीके सिंह ने बताया कि जांच में सभी से अपना पक्ष रखने को नोटिस दिया गया है। जवाब के अुनसार आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें